केरल: कुएं में तैरता मिला नन का शव, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। केरल के माउंट टाबोर कॉन्वेंट में कुएं के अंदर एक 55 वर्षीय नन का शव बरामद किया गया है। इलाका केरल के कोल्लम में आता है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक नन के बारे में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या की गई है या फिर यह आत्महत्या है। लेकिन नन की डेड बॉडी मिलने से आसपास के इलाकें में सनसनी फैल गई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक नन की पहचान सुजन के रूप में हुई है।

जो कि पठानपुरम के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाती थी। पुलिस के अनुसार सुबह 9 बजे के आसपास माउंट टाबोर कॉन्वेंट के कर्मियों ने कुएं के पास खून के निशान देखें और फिर कुएं में देखा तो नन का शव तैर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नन पिछले एक दशक से स्कूल में पढ़ा रही थीं। लेकिन अचानक डेड बॉडी मिलना पुलिस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना की हर पहलुओं की बारिकी से जांच कर रही है।
स्कूल प्रबंधन से हो सकती है पूछताछ
पुलिस इस घटना के तह तक जाने के लिए स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ कर सकती है। खासकर स्कूल में सुजन के साथ पढ़ाने वाले बाकी नन और स्कूल के प्राचार्य से पुलिस सवाल-जवाब कर सकती है। क्योंकि घटना स्कूल परिसर है कि इसलिए यह मामला ज्यादा संवेदनशील नजर आ रहा है। पुलिस हत्या के नजिरए से भी जांच कर रही है क्योंकि पुलिस को कुएं के पास से खून के निशान भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें- कानपुर का रहने वाला और सिख दंगों के शिकार हुए पिता का बेटा ट्रंप की सुरक्षा में तैनात












Click it and Unblock the Notifications