अफेयर के शक में गहरी नींद में सो रही पत्नी को मारा, शव के साथ रात भर सोता रहा पति

अफेयर के शक में गहरी नींद में सो रही पत्नी को मारा, शव के साथ रात भर सोता रहा पति

बेंगलुरु। रविवार रात को एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी है। सोमवार सुबह उसने बनाशंकरी पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि वह शख्स पूरी रात अपनी पत्नी के शव के साथ सोता रहा।

कौन है ये शख्स?

कौन है ये शख्स?

पद्मनाभनगर में रहने वाले मल्लेश उर्फ मलप्पा (36 साल) की शादी 12 साल पहले इंदिरा मल्लेश (34 साल) से हुई थी। उनकी एक 9 साल की बेटी भी है। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त कक्षाा 4 में पढ़ने वाली उनकी 12 साल की बेटी अपने दादा-दादी के घर पर थी। उसके दादा-दादी का घर मल्लेश के घर के पास में ही है। मल्लेश टेलिकॉम कंपनी एयरटेल में एक सेल्स एग्जिक्युटिव के तौर पर काम करता है। वहीं इंदिरा एक निजी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती है।

पत्नी का सहकर्मी से था अफेयर?

पत्नी का सहकर्मी से था अफेयर?

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार इंदिरा के एक सहकर्मी ने उसे वाट्सऐप पर एक मैसेज किया, जिसे मल्लेश ने देख लिया। इसके बाद मल्लेश ने इंदिरा पर आरोप लगाया कि सहकर्मी के साथ उसका अफेयर चल रहा है। रविवार को उसके फोन पर मल्लेश ने एक वाट्सऐप मैसेज देखा और इंदिरा पर चिल्लाते हुए कहा कि बार-बार मना करने के बाद भी वह अपने सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में है।

रात भर शव के साथ सोता रहा पति

रात भर शव के साथ सोता रहा पति

रात के खाने के समय तक उनकी यह लड़ाई चलती रही, जिसके बाद इंदिरा सोने चली गई। जब इंदिरा गहरी नींद में सो चुकी थी तो मल्लेश ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अगले दिन सोमवार को सुबह 9 बजे पुलिस के सामने सरेंडर करने चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+