पद्मावती रिलीज हुई तो 'जौहर की ज्वाला में बहुत कुछ जलेगा': राजपूत करणी सेना
नई दिल्ली। फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपूत करणी सेना ने एक बार फिर से फिल्म के प्रदर्शन को लेकर चेतवानी देते हुए कहा है कि अगर यह फिल्म रीलीज हुई तो बहुत कुछ जलेगा, रोक सको तो रोक लो। राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कलवी ने बुधवार को कहा, 'जौहर की ज्वाला है, बहुत कुछ जलेगा, रोक सको तो रोक लो।' बता दें कि राजपूत करणी सेना ने ही फिल्म पद्मावती की राजस्थान में शूटिंग के दौरान उसके सेट पर तोड़फोड़ की थी और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ हाथापाई की थी।

राजपूत करणी सेना का आरोप है कि फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इनकी मांग की है इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जाए। मंगलवार को कोटा एक मॉल में पद्मावती फिल्म की स्क्रीनिंग की दौरान इसी संस्था के सैकड़ों युवकों ने पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया और मॉल में तोड़फोड़ की। इश बीच फिल्म पद्मावती में मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री जीपिका पादुकोण ने कहा है कि इस फिल्म को रीलीज होने से कोई भी चीज नहीं रोक सकती है।
दीपिका ने कहा, 'हम सेंसर बोर्ड के प्रति जवाबदेह हैं। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है। मेरा विश्वास है कि अब इस फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता।' दीपिका ने कहा कि पद्मावती फिल्म का जिस तरह विरोध किया जा रहा है वो बेहद डराने वाला है और नि:संदेह भयभीत करने वाला है। दीपिका ने कहा, 'हमें ये खुद से पूछना चाहिए कि हमने अपने आप को कैसा बना लिया है? एक देश के रुप में हम ये कहां पहुंच गए हैं?'












Click it and Unblock the Notifications