ट्रिपल तलाक के खिलाफ केस लड़ने वाली महिला को कोर्ट परिसर में जलाने की कोशिश

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रिपल तलाक मामले में अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पति ने अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल फेंक दिया। कोर्ट परिसर में मौजूद लोग घटना को देखकर दंग रह गए। घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट में हुई है।

A husband tried to murder his wife in court before hearing on triple talaq case in Pune

घोरपड़े पेट के रहने वाले सोहेल खान की शादी अरबीन के साथ करीब तीन साल पहले हुई थी। डेढ़ साल पहले सोहेल खान ने अरबीन को एक तरफा ट्रिपल तलाक दिया था। लेकिन यह तलाक अरबीन को मंजूर नहीं था, जिसके खिलाफ कोर्ट में अरबिन केस लड़ रही है। मंगलवार को शिवाजी नगर स्थित फैमिली कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी। अरबिन सुबह कोर्ट में गई। वहां सोहेल खान भी आया था। सोहेल ने अरबीन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनका दामाद सोहेल खान लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। यहां तक की उसने पैसो का लालच भी दिया, लेकिन उनकी बेटी ने पैसा लेने से इंकार कर दिया। उनकी बेटी अरबीन ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए, मुझे ट्रिपल तलाक मंजूर नहीं है। जिसके बाद सोहेल ने उनकी बेटी को धमकाना शुरू कर दिया।

केस की सुनवाई खत्म होने के बाद सोहेल ने अरबीन को बात करने के लिए कोर्ट के बाहर बुलाया। जहां दोनों में वाद विवाद होने लगा। सोहेल ने अरबीन के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की, इतने में अरबीन वहां से भाग निकली। सोहेल को माचिस जलाते वक्त ही पुलिस ने पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+