मुंबई: सेंशन कोर्ट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, 10 दिन में आग की तीसरी बड़ी घटना
मुंबई। मुंबई में आग की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं, कमला मिल्स की आग की घटना अभी भी लोग भूल नहीं पाए हैं, ऐसे में सोमवार की सुबह 7.30 बजे के करीब मुंबई से सत्र न्यायालय परिसर में आग लगने की घटना घटी। मुंबई के सत्र न्यायालय के तीसरे मंजिले में सुबह के समय आग लग गई। कोर्ट में सुबह के दौरान कोई भी मौजूद नहीं होने की वजह से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं।

घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा कुलिंग ऑपरेशन का काम जारी है। यह आग किस वजह से लगी, इस बात की जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल आग लगने की घटना की जांच कर रही है।
पिछले दस दिनों के अंदर मुंबई आग की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 4 जनवरी को मुंबई के मरोल इलाके में एक इमारत में आग लगने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 29 दिसंबर को कमला मिल्स मिल्स कंपाउंड में हुई भीषण आग हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications