बंगाल की खाड़ी में बना दवाब हुआ प्रभावी, चार राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। चक्रवात 'निवार' की वजह से पिछले दिनों तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है तो वहीं एक बार फिर से तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है क्योंकि आईमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दवाब प्रभावी होता नजर आ रहा है, जिसके कारण एक बार फिर से तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटो में तमिलनाडु, पुडुचेरी,केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है और बारिश का ये दौर अगले चार दिनों तक जारी रह सकता है इसलिए यहां Red Alert जारी हुआ है।

4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

बंगाल की खाड़ी के प्रेशर का दवाब उत्तर भारत पर भी पड़ेगा जिससे दिल्ली समेत अब सारे राज्यों में कसकर सर्दी पड़ने वाली है, राजधानी में वैसे ही नवंबर में सर्दी ने दस सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है, जितनी ठंड इस बार दिल्ली में नवंबर में पड़ी है, उतनी दस सालों में नहीं पड़ी थी। दिल्ली की हवा का स्तर आज भी बहुत ज्यादा खराब रहा है, आज भी दिल्ली में कई जगह AQI 290 से ज्यादा रहा, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। IMD ने कहा कि दिल्ली में अब पारा और लुढ़केगा और यही हाल अब यूपी-बिहार और झारखंड का भी होने वाला है, मौसम विभाग ने लोगों को सर्दी और मौसम के प्रति सचेत और सावधान रहने के लिए कहा है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दवाब

पूरा उत्तर भारत ठंड, शीतलहर और कोहरे की चपेट में है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, कश्मीर के विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है तो वहीं राजस्थान के कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है, शीतलहरों का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। आईएमडी ने पहले ही ऐलान किया हुआ है तकि इस बार 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दवाब

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की आशंका है तो वहीं दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और प्रदूषण में कमी आएगी लेकिन शीतलहर और कोहरा छाया रहेगा और भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है ,जिससे गलन बढ़ेगी और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा।

यह पढ़ें: बर्फबारी की दिलकश तस्वीरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+