Video: अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज ने बयां किया दर्द, कहा- 'कोरोना से डर नहीं लगता साहब इस पंखे से लगता है'
नई दिल्ली, अप्रैल 27। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। एक दिन में नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.5 लाख को भी पार कर गया है। इस हिसाब से देश का हेल्थ सिस्टम बुरी तरह से चरमरा गया है। अस्पताल, कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन वॉर्ड सभी जगह मरीजों भरमार है। ऐसे में मरीजों को इस वायरस से तो लड़ना पड़ ही रहा है, बदइंतजामी ने भी मरीजों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। अस्पतालों, कोविड केयर सेंटर या फिर आइसोलेशन वॉर्ड की हालत खस्ता है। इसी का एक उदाहरण है ये वीडियो, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अस्पताल का है।

'कोरोना से डर नहीं लगता साहब, पंखे से लगता है'
इस वीडियो में एक कोरोना संक्रमित मरीज काफी डरा हुआ है। आपको बता दें कि ये मरीज वायरस से नहीं डर रहा है, बल्कि इसके डरने की वजह पंखा है, जो इसके बेड के उपर लगा है। आपको बता दें कि इस युवक ने वीडियो बनाकर उस अस्पताल की व्यवस्था को दिखाया है, जहां ये भर्ती है। इस मरीज ने वार्ड के अंदर लगे पंखे को लेकर वीडियो में शिकायत की है और बताया है कि ये 'विदेशी पंखा' मेरी जान ले लेगा। फिल्म दंबग के डायलॉग को कॉपी करते हुए ये मरीज कह रहा है कि साहब, ''कोरोना से डर नहीं लगता, बल्कि फैन से डर लगता है"।
पंखे को चेंज करने के लिए बनाया वीडियो
इस युवक ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस पंखे को बदल दिया जाए, नहीं तो ये उसकी जान ले लेगा। वीडियो में वो बता रहा है कि इसकी शिकायत वो डॉक्टरों से भी कर चुका है, लेकिन कोई कुछ करता ही नहीं। 2 मिनट 18 सेकंड के वीडियो में युवक ने इस पंखे को भी दिखाया है, जिससे उसे काफी खतरा है। युवक की बातों से लग रहा है कि वो काफी डरा हुआ है।
इस युवक ने वीडियो के आखिर में अस्पताल प्रशासन और सरकार पर भी निशाना साधा। युवक ने कहा कि दोस्तो आप ही बताओ कि हमें क्या बदलना चाहिए, यह पंखा, यह बेड, इस अस्पताल के कर्मचारी या सरकार?












Click it and Unblock the Notifications