'दारू वाली आंटी' का नया वीडियो हुआ वायरल, बोलीं-केजरीवाल जी ठेके खोल दो, लोग कोरोना से बच जाएंगे
नई दिल्ली, अप्रैल 27: राजधानी दिल्ली कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रही है। कोरोना पर लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में लॉकडाउन लगा रखा है। पिछले दिनों लॉकडाउन के ऐलान के बाद दिल्ली में शराब के ठेकों पर भारी भीड़ देखने को मिली थी। जिसके बाद शराब लेते हुए एक आंटी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आंटी यह कहते हुए सुनी गई थीं कि, 'दिल्ली में इंजेक्शन फायदा नहीं करेगा, ये एल्कोहल फायदा करेगा। अब आंटी का एक और धमाकेदार वीडियो सामने आया था।
Recommended Video

इन आंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। शराब की लाइन में लगी ये आंटी दिल्ली के शिवपुरी इलाके की रहने वाली हैं। उनका नाम डॉली बताया जा रहा है। 58 साल की आंटी का अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब से ठेकों को खोलने की मांग कर रही हैं। आप ठेके खोल दो, लोग बच जाएंगे, आपकी सिर दर्दी कम हो जाएगी।
वायरल वीडियो में आंटी कह रही हैं कि, मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील कर रही है कि, अस्पतालों में जो बेड और ऑक्सीजन कम पड़ रहे हैं, उसकी वजह से आप ठेका खुलवा दो। दो पैक लगाएगा कोई दवाई के तो उसका कोरोना मर जाएगा, पैग अंदर जाएगा, कोरोना बाहर आ जाएगा। आंटी ने कहा कि अगर दारू के ठेके खुल गए तो अस्पतालों में बेड खाली हो जाएंगे और केजरीवाल सरकार को इतनी दिक्कत नहीं आएगी, ऑक्सीजन सिलेंडर की भी दिक्कत दूर हो जाएगी। यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- विश्व गुरु से हम विश्व भिखारी बन गए
डॉली ने आगे कहा कि मैं लॉकडाउन के दौरान रोज पैग ले रही हैं, लेकिन अब स्टॉक खत्म हो गया है।वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील करते हुए डॉली ने कहा कि आप ठेके खोल दो, लोग बच जाएंगे, आपकी सिर दर्द कम हो जाएगी, दारू जैसे अंदर जाएगी, कोरोना बाहर निकल जाएगा। इससे पहले जब आंटी से मीडिया ने पूछा था कि, आप यहां क्यों आए हैं। उन्होंने कहा कि हम दारू लेने आए हैं। उनसे जब पूछा गया कि इसे आप क्यों लेने आए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि इसमें अल्कोहल है ये फायदा करेगी। आंटी का कहना था कि 35 सालों से वह ले रही हैं दवाई के तौर पर। इससे हमेशा उन्हें फायदा हुआ है।
आंटी का नया वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications