अस्पताल में बेहोश मरीज की आंख को कुतर गए चूहे

नई दिल्ली। मुंबई के अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही की शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां निकाय की ओर से चल रहे बाल ठाकरे ट्रामा केयर हॉस्पिटल में एक मरीज की आंख को चूहे ने कुतर दिया है। यह घटना 23 अप्रैल की है जब मरीज को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया तो यह घटना सामने आई। दरअसल अस्पताल की खस्ता हाल की वजह से यहां चूहे काफी ज्यादा हैं और इन चूहों ने बेहोश मरीज की आंख को कुतर दिया।

hospital

मरीज को दो दिन आईसीयू में रखने के बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था, जहां यह घटना हुई है। हालांकि अस्पताल ने इस घटना से इनकार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। यह सिर्फ अस्पताल को बदनाम करने की साजिश है। लेकिन मरीज के पिता का कहना है कि हमने अपने बेटे की आंख में सुबह खून के निशान देखें। हमने इससे पहले वार्ड में काफी चूहे देखे थे, लेकिन चूहे को आंख कुतरते हुए नहीं देखा है। मैंने बेटे को सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था, उसके सिर में खून का थक्का जम कया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+