मुंबई के घाटकोपर इलाके में बिल्डिंग से जा टकराया चार्टर्ड प्लेन, 2 पायलट समेत 5 की मौत
मुंबई: घाटकोपर इलाके में एक बिल्डिंग पर चार्टर्ड प्लेन गिरने से अफरा-तफरी मच गई है। जिस बिल्डिंग पर चार्टर्ड प्लेन गिरा है, वहां काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को प्लेन से आग से लिपटे बाहर निकलते देखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले ये विमान सड़क पर गिरा फिर बिल्डिंग से जा टकराया। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, राहत और बचाव का कार्य जारी है।

हालांकि ये चार्टर्ड प्लेन पहले यूपी सरकार का बताया जा रहा था। जबकि इस विमान के बिल्डिंग से टकराने के बाद जोर का धमाका हुआ और आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विमान की टक्कर से इमारत में आग लग गई है और ये आग आसपास के इलाके में भी फैल गई है। पहले इस विमान को यूपी सरकार का बताया जा रहा था। लेकिन यूपी सरकार ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस विमान हादसे में 5 लोगों के मरने की खबर है। इस भीषण हादसे में 2 पायलट, दो एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर और एक नागरिक के मरने की खबर है।
इसपर प्रिंसिपल सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने जानकारी दी है कि ये चार्टर्ड प्लेन यूपी सरकार का नहीं है और प्लेन के इलाहाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसे मुंबई के यूवाई एविएशन को बेच दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications