आम आदमी पार्टी में मच सकती है भगदड़, शीला दीक्षित के कमान संभालने के बाद कई नेता कांग्रेस के संपर्क में

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में शीला दीक्षित के नाम पर मुहर लगने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है। क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और सहयोगी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इनमें कुछ पुराने कांग्रेसी भी हैं। ये कार्यकर्ता एक बार फिर अपने मूल संगठन में वापस आना चाहते हैं।

A big section of AAP leaders expresses its willingness to join Congress after Sheila takes over

दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली के पार्टी प्रमुख के रूप में दीक्षित के नाम की घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने प्रयास करना शुरू कर दिया। सूत्रों ने कहा कि लोकसभा चुनाव बहुत करीब हैं ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की स्थिति का आकलन करना शुरू कर दिया कि AAP खेमे की अशांति का दिल्ली में पार्टी के लाभ के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

16 जनवरी को संभालेंगी अध्यक्ष का कार्यभार
शीला दीक्षित 16 जनवरी, 2019 को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी। जहां पुराने कार्यकार्ताओं को इकट्ठा किया जाएगा। इसके साथ-साथ उनके और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा की जाएगी। जहां तक आप के संगठन का सवाल है तो कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा इसका विरोध कर रहा है। लेकिन शीला दीक्षित को 15 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अनुभव है इसलिए उन्होंने इस मामले का आकलन करना शुरू कर दिया। दरअसल पार्टी कार्यकर्ता AAP के साथ किसी भी गठबंधन के विरोध में हैं।

यह भी पढ़ें- देश का यह राज्य देगा हर परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी, लॉन्च हुई 'वन फैमिली वन जॉब' स्कीम

कई लोग कर रहे शीला की मदद
शीला दीक्षित के एक सहयोगी जो कि उनकी सरकार में मंत्री हारुन यूसुफ भी 12 साल से सक्रिय थे, वो भई उनकी मदद कर रहे थे। यह याद रखना है कि कांग्रेस ने सभी 280 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है। ऐसे में दीक्षित इनमें बदलाव नहीं करना चाहती। इसलिए कांग्रेस इन नेताओं को कांग्रेस में समायोजित करने के लिए पार्टी में कुछ नया सेल बनाने पर विचार कर रही है। पुराने कार्यकर्ता अपने शुभचिंतकों के साथ उनसे मिलने आ रहे हैं। तीनों कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ, देवेंद्र यादव और राजेश लिलोथिया भी उनसे मार्गदर्शन लेने के लिए उनसे मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले का मिडिलमैन मिशेल को अपने परिवार से मिलने की मिली अनुमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+