Coronavirus New Strain: पटना में 96 लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, जो हाल ही में लौटे थे ब्रिटेन से

पटना। Coronavirus News strain कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने भारत में भी अपने पैर पसार लिए हैं। अभी तक देश के अंदर कोरोना के नए स्ट्रेन के 20 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच पटना में ऐसे 96 लोगों की पहचान प्रशासन ने की है जो 21 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लौटे हैं। अब इन सभी 96 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। साथ ही नए स्ट्रेन की जांच भी की जाएगी।

coronavirus

96 लोगों में से अधिकतर चले गए थे दूसरे राज्यों में

पटना जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ऐसे 96 लोगों का पता लगाया गया है, जो हाल ही में ब्रिटेन से लौटे हैं। इनमें से कई तो दूसरे राज्यों में चले गए थे, लेकिन उन लोगों की भी पहचान कर ली गई है और अब उन्हें वापस लाने की कवायद जारी है। जो यात्री बाहर के राज्यों में चल गए थे, उनके जिला अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है और उनका कोरोना टेस्ट कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।हालांकि पटना जिला प्रशासन ने उन राज्यों के नामों का खुलासा नहीं किया है, जहां वो लोग गए थे।

बुधवार को 25 लोगों के सैंपल हुए थे कलेक्ट

आपको बता दें कि इससे पहले पटना में 25 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए थे, जिन्हें परीक्षण के लिए राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआईएमएस) भेजा गया। ये सैंपल कंकरबाग, आशियाना नगर, फुलवारी शरीफ, पटेल नगर, करबिगहिया, पटना शहर, आलमगंज, बिहार और मनेर सहित इलाकों से इकट्ठा किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+