Independence Day: 62, 65, 71 युद्ध के अनुभवी 92 वर्षीय पूर्व सैनिक लेफ्टिनेंट करम सिंह ने फहराया तिरंगा
92 year old Lieutenant Karam Singh hoisted flag on Independence Day at his residence near Jammu
Independence Day 2023: पूरा देश आज 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। एक तरफ जहां देशवासियों की सोशल मीडिया अकाउंट्स की पिक्चर तिरंगे में रंगी नजर आ रही है तो दूसरी तरफ घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहाराया गया है। इसी कड़ी में 1962, 1965, 1971 युद्ध के अनुभवी 92 वर्षीय सैनिक ने अपने जम्मू आवास पर तिरंगा फहराया।
92 वर्षीय भारतीय सेना के पूर्व सैनिक मानद लेफ्टिनेंट करम सिंह (Honorary Lieutenant Karam Singh) ने जम्मू के पास अपने आवास पर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया।

1962, 1965 और 1971 के युद्धों के एक वीर सैनिक होने के साथ-साथ, उनके बेटे मानद कैप्टन अवतार सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।
करम सिंह के एक और बेटे वर्तमान में भारतीय सेना में सैनिक के रूप में देशसेवा कर रहे है, और सभी तीनों का 7 सिख लाइट इंफेंट्री बटालियन से संबंध हैं।
बता दें कि इस यूनिट का अपने सबसे पुराने वीरों में से एक के साथ नियमित संपर्क में रहता है। भारतीय सेना के अधिकारी भी उनके संपर्क में रहते हैं।
आतंकी के भाई ने फहराया तिरंगा
इससे एक दिन पहले उत्तर कश्मीर के सोपोर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू ने घर पर तिरंगा फहराया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग मट्टू के जज्बे की तारीफ करने लगे। मालूम हो कि जावेद मट्टू हिजबुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय आतंकी है। उसने करीब 14 साल पहले घर छोड़ दिया था और पीओके चला गया। वहां से ही घाटी में आतंकी गतिविधियों का संचालन करता रहता है। कश्मीर में हुई कई बड़ी घटनाओं में उसका नाम आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications