ज्वैलर्स के पास मिले कुल 90 करोड़ कैश और 100 किलो सोना, इनमें 70 करोड़ के नए नोट
चेन्नई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आठ जगहों पर छाप मारकर भारी मात्रा में कैश और गोल्ड जब्त किए हैं।
चेन्नई। राजधानी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ज्वैलर्स और बालू खदान मालिकों के यहां छापेमारी की जिसमें 90 करोड़ कैश जब्त किए गए। इन नोटों में 70 करोड़ रुपए के नए नोट हैं। साथ में 100 किलो सोना भी बरामद किया गया।

आठ जगहों पर आईटी की छापेमारी
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चेन्नई में आठ जगहों पर छापेमारी की जहां से करोड़ों के कैश के साथ सोना जब्त किया गया।
जबसे मोदी सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की है तबसे आयकर विभाग लगातार छापा मार रहा है। चेन्नई में अधिकारियों को 20 करोड़ रुपए 500-1000 के प्रतिबंधित नोट मिले। बाकी 70 करोड़ रुपए, नए 500 और 2000 की करेंसी में थे।
अब तक 130 करोड़ रुपए जब्त किए गए
नोटबंदी के बाद 6 दिसंबर तक की गई छापेमारी में अब तक आयकर विभाग के अधिकारी 130 करोड़ रुपए के कैश और ज्वैलरी जब्त कर चुके हैं। कुल 29 करोड़ रुपए को सोने को सीज किया गया है।
आईटी डिपार्टमेंट का कहना है कि टैक्स देने वालों ने अब तक 2000 करोड़ रुपए के काले धन की घोषणा की है।
अब तक 400 मामलों की जांच कर चुका आयकर विभाग
आयकर विभाग ने 8 नवंबर के बाद से अब तक काले धन से जुड़े 400 मामलों की जांच की है। इनमें से 30 मामलों को ईडी और सीबीआई को सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications