तमिलनाडु में नाव पलटने से 9 टूरिस्टों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तमिलनाडु में नाव पलटने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा तमिलनाडु के थूथूकुडी के मनाप क्षेत्र में हुआ है।
चेन्नई। तमिलनाडु में नाव पलटने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा तमिलनाडु के थूथूकुडी के मनाप क्षेत्र में हुआ है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक नाव पर्यटकों को तमिलनाडु तट से बंगाल की खाड़ी ले जा रही थी। नाव में 20 की संख्या में पर्यटक सवार थे। जैसे ही नाव समुद्र में आगे बढ़ी, पलट गई। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

एएनआई के मुताबिक नाव में 20 लोग सवार थे, लेकिन सुमुद्र में वो नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक जिस नाव में हादसा हुआ उसका इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए होता था। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस हासे में 9 लोगों की मौत डूबने से हो गई। बाकी लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। घायलों को इमरजेंसी में पास के अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications