LPG सिलेंडर से लेकर Google Pay तक, ये 10 चीजें आज 1 जनवरी 2021 से बदल गईं, देखें पूरी लिस्ट

LPG सिलेंडर से लेकर Google Pay तक, ये 10 चीजें आज 1 जनवरी 2021 से बदल जाएंगी, देखें पूरी लिस्ट

10 Things to Change From 1 Jan 2020: नए साल के पहले दिन 1 जनवरी, 2021 से तकरीबन 10 चीजें और नियम बदल गए हैं। जिसमें चेक पेमेंट, LPG सिलेंडर की कीमतों, जीएसटी ( GST) से लेकर UPI ट्रांजेक्शन पेमेंट, व्हाट्सएप तक शामिल हैं। ये नियम आपकी डे टू डे लाइफ से जुड़ी है, जिसमें आज एक जनवरी से बदलाव हुआ है। इसलिए, यह जानना आप लोगों के लिए महत्वपूर्ण है कि नए साल के पहले दिन से क्या-क्या बदलाव हुए हैं। ताकी आप अपना काम बिना रुकावट के कर सकें। तो आइए जाने वो कौन सी 10 चीजें हैं, जिनमें आज से अहम बदलाव हो रहे हैं।

Recommended Video

      Google Pay से लेकर LPG Cylinder तक, आज 1 January 2021 से बदल जाएंगी ये चीजें, देखिए | वनइंडिया हिंदी
      New Year 2021

      1. Cheque payment rule (चेक पेमेंट नियम): बैंक धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि एक जनवरी 2021 से पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay system) जरिए चेक पेमेंट होगा। जिसके तहत पेमेंट के लिए महत्वपूर्ण विवरणों की पुन: पुष्टि की जा सकती है। यह नया नियम 50,000 रु से अधिक भुगतान पर लागू होगा। इस नए नियम क मुताबिक चेक जारी करने वाले व्यक्ति को चेक जारी करने के बाद उसकी डिटेल जिसमें चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में ई जानकारी बैंक को देनी होगी। जिसके लिए आप SMS, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      2. LPG Cylinder Prices (एलपीजी/ गैस सिलेंडर कीमतें) : एक जनवरी से एलपीजी/ गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। एक जनवरी से तेल विपणन कंपनियां हर महीने के पहले दिन एलपीजी की कीमतों में संशोधन करेंगी, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड दरों के आधार पर होगा। फिर उसी हिसाब से हर महीने कीमत बदलती रहेंगी।

      3. WhatsApp stop working on some phones (व्हाट्सएप कुछ फोन में नहीं करेगा काम): व्हाट्सएप एक जनवरी 2021 से कुछ आईफोन और एंड्रॉइड स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा। उसमें वैसे फोन्स शामिल हैं, जो व्हाट्सएप चलाने में सक्षम नहीं हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप केवल एंड्रॉइड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम या फिर, आईओएस 9 पर ही चलेगा।

      4. GST Sales Returns (जीएसटी सेल्स रिर्टन): आज से यावी 1 जनवरी 2021 से, 5 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले व्यवसायों को वर्तमान में 12 के बजाय केवल चार GST बिक्री रिटर्न या GSTR-3B दर्ज करना होगा। मासिक भुगतान (क्यूआरएमपी) स्कीम के साथ रिटर्न फाइल करने की तिमाही में लगभग 94 लाख करदाताओं पर असर पड़ेगा, जो GST के कुल आधार का लगभग 92 प्रतिशत है।

      5. Car prices (कार की कीमतें): कोरोनो वायरस महामारी की स्थिति को देखते हुए मारुति सुजुकी इंडिया और होमगार्ड महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। जो आज से लागू होगा।

      6. Google Pay web app (गूगल पे वेब ऐप): आज से Google अपने भुगतान एप्लिकेशन Google Pay-in को बंद करने जा रहा है। ब तक, ग्राहक भुगतान का प्रबंधन करने के साथ-साथ मोबाइल ऐप या pay.google.com से भी पैसे भेज सकते हैं। लेकिन जनवरी से, Google ने कहा है कि वेब ऐप साइट अब काम नहीं करेगी।

      7. FASTag for four-wheelers (फास्टैग अनिवार्य): केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग (FASTag) अनिवार्य होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उन्हें दोगुना टोल टैक्स देना होगा। ये पेमेंट डिजिटल तरीके से किया जाएगा। यानी एक जनवरी से सभी टोल प्लाजा पर लेन-देन की प्रक्रिया को खत्म कर दिया जाएगा।

      8. Landline to Mobile phone calls: आज से लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने के नियम में भी बदलाव हो जाएंगे। आज से अगर आपको लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करना है तो उसके पहले शून्य लगाना अनिवार्य होगा। ये आदेश टेलीकॉम विभाग ने 20 नवंबर 2020 को जारी किया था।

      9.Contactless transactions limit (कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन लिमिट): कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन लिमिट की सीमा भी आद से बदल जाएंगे। रिजर्व बैंक के मुताबिक एक जनवरी से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कॉन्टैक्टलेस कार्ड के जरिए भुगतान की सीमा को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए कर दी जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+