डेकेयर सेंटर की लापरवाही से नौ माह की बच्‍ची आई मुश्किल में, जानिए इंसाफ के ल‍िए मां ने क्‍या क‍िया?

अभी जिंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं जब घर से न‍िकलता हूं दुआ भी साथ चलती है।

गुड़गांव। मशहूर शायर की यह खूबसूरत लाइनेंं बच्‍चे के लिए मां की दुआएं क्‍या हैं इस बात को बयां करती हैं। जाहिर है हर एक मां को अपना बच्‍चा जान से भी ज्‍यादा प्‍यारा होता है। इसलिए वह बच्‍चे को अपनी आंखों के सामने से जुदा नहीं होने देती। क्‍योंकि नन्‍हें बच्‍चे पर से मां की नजरे हटीं नहीं क‍ि दुर्घटना घटी नहींं। गुड़गांव में एक नौ महीने की बच्‍ची के साथ उस समय ही एक ऐसा हादसा हुआ जब उसकी मां उसके पास नहीं थी। मां की देखभाल से दूर एक छोटी सी लापरवाही नौ माह की बच्‍ची के ल‍िए बड़ा दर्द बन गई।

डेकेयर सेंटर की लापरवाही से नौ माह की बच्‍ची आई मुश्किल में

कहां की है यह घटना

दरअसल यह क‍िस्‍सा गुड़गांव के एक डेकेयर सेंटर की है। जहां एक मां अपने नौ माह के बच्‍चे को छोड़कर गई थी। यहां एक केयरटेकर की लापरवाही से बच्‍ची की ऊंगली ही उसके हाथ से अलग हो गई। लेक‍िन मां की दुआओं के चलते सोशल मीडिया पर आज इस बच्‍ची के साथ कई पेरेंट़स हैंं। वे सभी मिलकर इस घटना के लिए डे केयर सेंटर से जवाब मांग रहे हैं।

कब और कैसे हुआ यह हादसा

कब और कैसे हुआ यह हादसा

यह हादसा उस समय हुआ जब मेड उसका डाइपर बदल रही थी और बच्‍ची की ऊंगली दरवाजे के बीच जा फंसी। मेड ने ध्‍यान नहीं दिया और दरवाजे के बीच दबने से बच्‍ची की ऊंगली टूटकर अलग हो गई। लेकिन उसकी मां की दुआएं उसके साथ थी कि उस बच्‍ची को समय पर इलाज मिल सका। बच्‍ची को मेंदाता गुडगांव में एडमिट किया गया है। बच्‍ची की मां भावना रस्‍तोगी भावुक होते हुए जब एक्‍सीडेंट की तस्‍वीरों के ल‍िए सीसीटीवी फुटेज की मांग की तो स्‍टाफ से पता चला क‍ि जिस समय बच्‍ची के साथ यह हादसा हुआ था। कैमरा अनपलग्‍ड हो चुका था। जिसके चलते फुटेज मौजूद नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्‍ची की ऊंगली की तस्‍वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्‍ची की ऊंगली की तस्‍वीर

बच्‍ची हर मां को सचेत करने के ल‍िए सोशल मीडिया पर अपनी बच्‍ची की दर्द भरी फोटो वायरल की है। कुछ भी हो लेकिन बच्‍ची की पोस्‍ट में सोशलमीडिया में हंगामा मचा दिया है। जिसके चलते पेरेंटर डे केयर सेंटर पर एकशन लेने की मांग कर रहे हैं। बच्‍चे के साथ मां की यह दुआएं रंग लाई और सोशल मीडिया के जरिए काफी लोग उसका साथ देने के लिए आगे आए।

मेंदाता हॉस्पिटल में छह महीने में क‍िया जाएगा दो बार इलाज

मेंदाता हॉस्पिटल में छह महीने में क‍िया जाएगा दो बार इलाज

जख्‍मी बच्‍ची को मेंदाता हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है और बच्‍ची को मेजर सर्जरी की गई है। एक्‍सपर्ट ने बताया है कि बच्‍ची को रिकवरी करने में अभी कुछ सप्‍ताह और लग सकते हैं। बच्‍ची की मेजर सर्जरी बीते 19 मई को की गई थी। हालांकि डॉक्‍टरों ने दोबारा इसकी सर्जरी करने की बात कही है। डॉक्‍टरों ने दोबारा ट्रीटमेंट के लिए इस सप्‍ताह का थर्सडे का दिन चुना है। हॉस्पिटल एडमिन का कहना है क‍ि सप्‍ताह में छह सप्‍ताह में बच्‍चे को दो बार ट्रीटमेंट दिया जाएगा ताकि बच्‍ची पूरी तरह से हेल्‍दी रहे।

फोर्टिस ग्रुप के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट आए सामने

फोर्टिस ग्रुप के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट आए सामने

इस मामले में फोर्टिस ग्रुप के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट अजय महाराज का कहना है कि गुड़गांव जैसी फेसिलिटी के बीच नौ महीने की बच्‍ची के साथ इस तरह की इंसीडेंट होना सही नहीं है। वहीं फोर्टिस हेल्‍थकेयर ने इस घटना के अलावा ऐसी होने वाली सभी घटनाओं के चलते गंभीरता से निबटने और स्ट्रिक्‍ट प्रोटोकॉल अपनाने की बात कही है। इस पूरे मामले पर पूछताछ शुरू हो गई है और इसपर वाजिब एक्‍शन लेने का निर्णय ल‍िया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+