तेलंगाना के नलगोंडा में नहर में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 9 लोगों की मौत, कई घायल
तेलंगाना के नलगोंडा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर अचानक एक नहर में गिर गई।
नई दिल्ली। तेलंगाना के नलगोंडा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर अचानक एक नहर में गिर गई। हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-टॉली में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक सुबह स्थानीय लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक नहर में गिर गई। हादसे का पता चलते ही आस-पास के लोग मदद को दौड़े और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और गोताखोर दल के सदस्य अभी भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। हादसे के सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications