दिल्ली में Coronavirus का कहर, CRPF के 9 जवान पाए गए पॉजिटिव

नई दिल्‍ली। देश और दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 47 जवानों को नरेला (दिल्ली) के क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया था, जिसमें से 9 जवान कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हो गए हैं। सीआरपीएफ के सूत्रों ने बताया कि इन 9 जवानों को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। इसके बाद सीआरपीएफ अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि ये सभी जवान दिल्‍ली में ही तैनात थे।

दिल्ली में Coronavirus का कहर, CRPF के 9 जवान पाए गए पॉजिटिव

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1752 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,452 हो गई है, जिसमें 17,915 सक्रिय हैं, 4,813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 723 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में भी कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को COVID-19 के 138 नए मामले सामने आए हैं और 3 संक्रमितों की मौत हो गई है। इससे दिल्ली में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2514 और मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। इस समय कुल 1604 केस सक्रिय हैं। अब तक कुल 857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

लॉकडाउन नहीं होता तो देश में 73,400 केस होते

शुक्रवार को सरकार के मंत्रालयों की ओर से हुई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में जानकारी दी गई कि देश में 23 मार्च से पहले कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने का समय 3 दिन मापा गया था। इसके बाद लॉकडाउन लागू किया गया, जिसके परिणाम बाद में दिखने शुरू हुए। 29 मार्च को केस दोगुने होने का समय बढ़कर 5 दिन हो गया। इसके बाद 6 अप्रैल से देश में हर 10 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं। अगर देश में लॉकडाउन ना लगाया गया होता तो आशंका जताई गई है क‍ि इस समय देश में कोरोना के 73,400 केस सामने आ गए होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+