Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8th Pay Commission: जल्द लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी बड़ी राहत!

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए आने वाले समय में बड़ी सौगात मिल सकती है। लंबे समय से जिस 8वें वेतन आयोग का इंतजार हो रहा था, उसकी तैयारियां अब रफ्तार पकड़ती नजर आ रही हैं। अगर यह लागू होता है, तो देशभर के करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार हो सकता है।

वेतन और पेंशन दोनों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि केवल 1 जनवरी 2026 के बाद रिटायर होने वाले पेंशनर्स को ही इसका लाभ मिलेगा।

8th Pay Commission

इससे पहले से सेवानिवृत्त हो चुके लाखों लोगों में भ्रम और चिंता का माहौल बन गया था। लेकिन अब सरकार ने इस पर स्थिति साफ कर दी है। अब आइए जानते हैं इस आयोग से जुड़े बड़े अपडेट्स, वित्त मंत्री की सफाई और कर्मचारियों को क्या-क्या मिल सकता है फायदे।
ये भी पढ़ें: PM Mudra Yojana के 10 बेमिसाल साल! स्वरोजगार से सशक्तिकरण तक, कैसे बदली मुद्रा योजना ने किस्मत?

पेंशनर्स को लेकर फैली थी उलझन

हाल ही में यह खबर आई थी कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर होने वाले पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। इस खबर से काफी भ्रम की स्थिति बन गई थी और कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई थी।

वित्त मंत्री ने दी सफाई

इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि पेंशनर्स को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्त विधेयक में जो बदलाव किए गए हैं, वे सिर्फ पुराने नियमों की पुष्टि के लिए हैं। इससे किसी पेंशनर का नुकसान नहीं होगा।

सबको मिलेगा बराबर का लाभ

सीतारमण ने यह भी कहा कि 7वें वेतन आयोग में सभी पेंशनर्स को बराबर का लाभ मिला था, चाहे वे किसी भी तारीख को रिटायर हुए हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 8वें वेतन आयोग में भी यही नीति अपनाई जाएगी, ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो।

फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा जोरों पर

इस समय सरकार में फिटमेंट फैक्टर को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह 2.00, 2.08 या 2.86 तक हो सकता है। अगर 2.00 को मंजूरी मिलती है, तो:

  • न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹36,000 हो जाएगा।
  • पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹18,000 हो जाएगी।

कब होगा ऐलान?

सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार इसे कब लागू करती है और वेतन में कितनी बढ़ोतरी होती है।
ये भी पढ़ें: Pension Update: प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी ₹7500 महीना पेंशन? मोदी सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+