जम्मू-कश्मीर में विभिन्न पदों पर 8500 पुलिसवालों की जल्द होगी भर्ती

जम्मू कश्मीर। आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर वैकेंसियां खोली जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने विभाग में विभिन्न पदों के लिए 8500 भर्तियां निकाली हैं। जल्दी ही इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि, इस वैकेंसी के लिए प्रशासन एक बोर्ड गठित करेगा जिसके अंतर्गत ये भर्तियां की जाएंगी।

8500 posts of different ranks of sub inspectors, constables to be filled shortly in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, उप-निरीक्षकों, महिला कांस्टेबलों / कांस्टेबलों और विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के 8500 पद जल्द ही भरे जाएंगे। इसके लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत ये भर्तियां की जाएंगी। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस महिला बटालियन तैयार करने जा रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में महिला सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। जे एंड के पुलिस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि महिला बटालियन के लिए 23 सितंबर 2019 से भर्ती शुरू होगी। यह भर्ती 22 अक्टूबर तक चलेगी।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि दो बॉर्डर बटालियन और दो महिला बटालियनों की भर्ती के ऑफ लाइन फॉर्म 23 सितंबर से 22 अक्टूबर तक यूनियन टेरेटरी के सभी जिला पुलिस कार्यालयों में उपलब्ध होंगे।प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में राज्य की पुलिस ने 9 मार्च को भर्ती विज्ञापन निकाला था। इच्छुक उम्मीदवार अपने जिला पुलिस मुख्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 22 अक्टूबर तक अपने जिला के पुलिस कार्यालय में जमा कराना होगा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अपनी वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराए जिसमें लॉग इन कर उम्मीदवार तय समय के भीतर फॉर्म भर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि अधिक जानकारी के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट -http://www.jkpolice.gov.in देखते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+