मध्‍य प्रदेश: सिलेंडर ब्‍लास्‍ट में मरने वालों की संख्‍या हुई 83, हवा में उछले शव, मुआवजे का ऐलान

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के झबुआ में गैस सिलेंडर फटने से हुआ दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्‍या 83 हो गई है जबकि 150 लोगों के घायल हैं। यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर पेटलावद कस्बे में एक रेस्टोरेंट में कथित तौर पर रसोई गैस के सिलेंडर फटने से हुआ।

83 dead as explosion rips through restaurant in Madhya Pradesh's Jhabua

यहां डेटोनेटर्स, जिलेटिन की छड़ें और कई विस्‍फोटक रखे थे। इनमें आग लग गई। करीब सौ मीटर के दायरे में मौजूद कुछ मकान भी तबाह हो गए। कई लोग मलबों के नीचे दब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मृतकों के संख्या बढ़ने की आशंका जताई है

हवा में उछले शव, चारों तरफ था खून ही खून

ब्‍लास्‍ट के बाद आसपास लाशें बिछ गईं और मलबों का ढेर लग गया। धमाके में बच गए लोगों के मुताबिक, होटल में बैठे लोगों के शव हवा में ऐसे उछले जैसे किसी ने पत्थर उछाला हो। धमाके की आवाज जहां कई किलोमीटर तक सुनी गई वहीं इसने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए।

क्‍यों हुई इतनी मौतें

  • जिलेटिन की छड़ों के चलते आग ने भयानक रूप ले लिया।
  • धमाके के कारण होटल की छत गिर गई। इसमें कई लोग दब गए।
  • सुबह होने के कारण बस स्‍टैंड के पास काफी भीड़ थी। इसलिए ज्‍यादा लोग हादसे की चपेट में आए।

मुआवजे का ऐलान

मारे गए लोगों की फैमिली को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपए और घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपए दिए जाने का एलान राज्‍य सरकार ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+