आठ साल के अभिजय ने इनाम में मिले 1.8 लाख किए दान, यूनिसेफ अधिकारी से बातचीत हुई वायरल

नई दिल्ली। आठ साल के छात्र अभिजय ने कोरोना महामारी से जुड़े एक एमीनेशन के लिए 1.8 लाख की राशि इनाम के तौर जीता। इसके बाद अभिजय ने ये पूरी राशि यूनिसेफ को दान में दे दी। इन राशि को दान देने के दौरान अभिजय ने यूनिसेफ के अधिकारी से जो बातें कहीं, उसके लिए अभिजय की खूब तारीफ हो रही है। यूनिसेफ की ओर से ही इस बातचीत का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जो वायरल हो रहा है।

वीडियो कॉल पर की बातचीत

वीडियो कॉल पर की बातचीत

यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीटा एच ने एक वीडियो कॉल पर अभिजय के साथ बातचीत की। हेनरीटा उनसे काफी प्रभावित हुईं। अभिजय ने कहा कि ये राशि को सड़क पर भूखे सोने को मजबूर लोगों को, वंचितों, कोरोनो वायरस महामारी के बीच मास्क ना खरीद सकने वाले लोगों को दे रहे हैं। वो चाहते हैं कि इस पैसे से जरूरतमंद की मदद हो सके।

अभिजय को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का शौक

अभिजय को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का शौक

अभिजय ने कंप्यूटर पर एनीमेशन के जरिए ये इनाम जीता है। यूनिसेफ की अधिकारी ने उनसे कहा कि वो यूनिसेफ परिवार में अभिजय का स्वागत करती हैं। उन्होंने अभिजय के कंप्यूटर के क्षेत्र में जानकारी की तारीफ की। इस पर ने उसने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसके पास बहुत खाली समय था और उसका पसंदीदा शगल कंप्यूटर प्रोग्रामिंग है। ऐसे में उसके लिए ये काफी अच्छा रहा।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

हेनरीटा ने अभिजय के साथ बातचीत का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, दुनिया भर के युवा इस कठिन समय के दौरान अपने समुदायों का समर्थन करने के लिए वे सब कर रहे हैं। मैं ऐसे ही 8 साल के अभिजय से मिली, जिसने मुझे काफी प्रेरित किया। उसने COVID-19 एनीमेशन के लिए एक पुरस्कार जीता और सारा पैसा दान कर दिया। ट्विटर पर इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अभिजय की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+