दिल्ली: बदला लेने के लिए 8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के मासूम को डुबो कर मार डाला
नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक 8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या कर दी। ये वारदात शनिवार की सुबह हुई। पुलिस के अनुसार लड़के ने बच्चे को घर के पास पानी की छोटी सी टंकी में डुबो कर मार डाला। दरअसल लड़के अपने छोटे भाई के गिर जाने के लिए डेढ़ साल के बच्चे की बड़ी बहन को दोषी मान रहा था और इसका बदला लेने के लिए उसने ये जघन्य अपराध कर डाला।

बदला लेने को कर डाली मासूम की हत्या
पुलिस के अनुसार दरअसल आरोपी 8 साल के बच्चे का छोटा भाई कुछ दिन पहले गिर गया था जिससे उसे काफी चोट आई थी। बच्चा इसके लिए डेढ़ साल के बच्चे की बड़ी बहन (10 साल) को दोषी मानता था और इसका बदला ने के लिए उसने उसके भाई को पानी में डुबो कर मार डाला।

सुबह से मां को नहीं मिल रहा था मासूम
पुलिस ने बताया कि ये हत्या का मामला तब सामने आया जब बच्चे की मां जो कि दिहाड़ी मजदूर थी सुबह उठी और बच्चे को अपने पास नहीं पाया। महिला अपने परिवार के साथ खुली छत पर सो रही थी। बच्चे को हर जगह ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिला तो थाने में इसकी खबर की गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोज बीन शुरू की तो बच्चा एक घंटे बाद नाले में मिला।

घर से बहुत दूर भाग चुका था आरोपी बच्चा
नाले में पड़े बच्चे के कान से खून बह रहा था लेकिन जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे मृत बता दिया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को 8 साल के बच्चे पर शक हुआ। उसे ढूंढना शुरू किया तो वह घर से काफी दूर भाग चुका था। पूछताछ में उसने सब कुछ उगल दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- जानिए चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications