शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा में शामिल हुए सपा के 8 नेता, अखिलेश को बड़ा झटका
नई दिल्ली। हाल ही नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के 8 नेता और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ अब शिवपाल यादव की पार्टी ज्वाइन कर ली है। इन 8 नेताओं का शिवपाल के साथ जाना एक शुरूआत भर है अभी अखिलेश को उनके चाचा और कितने झटके देंगे ये तो वक्त ही बताएंगा। लेकिन 8 नेताओं के सपा छोड़कर सेक्यूलर मोर्चा ज्वाइन करने के बाद सपा में उथल-पुथल मची हुई है। शिवपाल यादव ने पार्टी की रणनीति को लेकर लगातार क्षेत्रीय नेत्राओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।

सपा को स्थापित करने में शिवपाल का बड़ा योगदान
राजनीतिक जानकारों की मानें तो समाजवादी पार्टी को स्थापित करने में मुलायम सिंह के साथ-साथ शिवपाल यादव का बड़ा योगदान रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ शिवपाल का जुड़ाव भी और संवाद भी। यही वजह है कि जब तक उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार रही मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर पर पार्टी का अगर कोई नेता था वो शिवपाल यादव ही थे। हालांकि सपा सरकार के आखिरी महीने ठीक नहीं रहे और शिवपाल को पार्टी छोड़नी पड़ी।

विश्वनाथ सिंह सेंगर समेत इन 8 ने छोड़ी सपा
यूपी के औरेया सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर समेत साप के 8 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर शिवपाल सिंह यादव के साथ आ गए। इसके अलावा 20 सितंबर को सेक्यूलर मोर्चा का सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई है। उम्मीद है इस सम्मेलन में भी सपा के कुछ कार्यकर्ता और नेता शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

भतीजे पर भारी पड़ सकते हैं चाचा
समाजवादी पार्टी से अगल होने और नई पार्टी के गठन के बाद राजनीतिक गलियारे में ऐसा चर्चा है कि चाचा शिवपाल अपने भतीजे अखिलेश पर भारी पड़ सकते हैं। पार्टी के नेता भी दबी जुबान से ही सही लेकिन ये बात बोल जरूर रहे हैं। इसके पीछे जो तर्क दिया जा रहा है वो ये कि शिवपाल की कार्यकर्ताओं के साथ अच्छी पकड़ रही है। उनके समर्थक भी खासी तादाद में हैं। ऐसे में कही ये अखिलेश यादव को भारी न पड़ जाए। बता दें कि बिधूना के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस पहले ही सपा का साथ छोड़ सेक्यूलर मोर्चा में शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- JNU छात्रसंघ चुनाव के बाद कैंपस में आधी रात को बवाल, आपस में भिड़े ABVP और लेफ्ट विंग के छात्र












Click it and Unblock the Notifications