JNU छात्रसंघ चुनाव के बाद कैंपस में आधी रात को बवाल, आपस में भिड़े ABVP और लेफ्ट विंग के छात्र
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और लेफ्ट विंग का छात्रों के बीच आपसी छड़प और संघर्ष देखने को मिला है। जेएनयू स्टूडेंट यूनियम के नए छात्र अध्यक्ष साई बालाजी ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात एबीवीपी के कुछ छात्रों ने दूसरे छात्रों पर हमला बोल दिया था। घटना के बाद उनको सतलज छात्रावास बुलाया गया। बालाजी ने कहा कि अध्यक्ष होने के नाते छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए मैं वहां पहुंचा तो देखा कि वहां बवाल मचा हुआ था।

बालाजी ने कहा कि सौरभ शर्मा की अगुवाई वाले छात्र दूसरे छात्रों को मार रहे थे यहां तक स्टिक भी उनके हात में था। बालाजी ने कहा कि इसके बाद पूर्व जेएनयूएसयू अध्यक्ष गीता कुमारी, और अन्य छात्रों की ओर से हिंसा रोकने के प्रयास के बाद सौरभ धमकी देने लगे कि इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बालाजी ने कहा कि छात्रावास पर उपस्थित भीड़ न उनको धमकी दी इसके बाद कुछ छात्रों ने मुझे पीसीआर वाहन के अंदर बैठने के लिए कहा। इसके बाद भीड़ की अगुवाई कर रहे आशुतोष मिश्रा और सौरभ शर्मा ने पीसीआर वाहन को रोक दिया और एबीवीपी के छात्र मेरे पास बैठ गए।
पीसीआर में हमला करने का आरोप
पीसीआर में बैठने के बाद छात्र बार-बार गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे थे और मुधे धमकी दे रहे थे। बालाजी ने आरोप लगाया है कि पीसीआर वैन के अंदर ही उन पर हमला किया गया था। इसके बाद छात्र घटना की शिकायत के लिए जेएनयू गेट पर इकट्ठा हुए। वहीं दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्तत देवेंद्र आर्य ने द हिन्दू से बात करते हुए कहा कि कल रात लगभग 3 बजे हमको सूचना मिला। इसके बाद हमने विश्वविद्यालय के अधिकारी और प्रोफेसरों के साथ चर्चा की। शिकायतें मिली है जिसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा के लिए पुलिस की गस्ती भी चल रही है।
यह भी पढ़ें- JNU में लाल सलाम: सभी सीटों पर वामपंथियों का कब्जा, ABVP साफ, यहां देखिए पूरा रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications