राज्यसभा सांसदों के निलंबन के खिलाफ विजय चौक पर AAP का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र जारी है। इस दौरान रविवार को मोदी सरकार ने राज्यसभा में कृषि संबंधि दो विधेयक पेश किए। साथ ही ध्वनि मत से इसे पारित भी करवा दिया। इसके बाद विपक्ष के सांसदों ने सदन में जोरदार हंगामा किया और सभापति की कुर्सी तक पहुंच गए। जिस पर सभापति ने 8 राज्यसभा सांसदों को निलंबित कर दिया। अब संसद के बाहर सांसदों के निलंबन को लेकर प्रदर्शन हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के विजय चौक पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निलंबन पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वो सभापति वेंकैया नायडू से सांसदों का निलंबन रद्द करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको वहां से हटाया। साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।
ये 8 सांसद हैं निलंबित
राज्यसभा में हंगामा करने वाले आठ सांसदों को आज सभापति वेंकैया नायडू ने सस्पेंड कर दिया है। जिसमें तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन, कांग्रेस के राजू साटव, सैयद नासिर हुसैन और रिपुण बोरा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सीपीआई-एम के केके रागेश और एलमाराम करीम शामिल हैं। ये सभी एक हफ्ते तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।
Recommended Video
किसानों का भी प्रदर्शन जारी
लोकसभा और राज्यसभा में कृषि संबंधि दो विधेयक पास हो चुके हैं। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर करने के बाद ये विधेयक देशभर में लागू हो जाएंगे। इस बीच पंजाब और हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में भी पुलिस अलर्ट है, ताकी विरोध कर रहे किसान संसद तक ना पहुंच पाएं।












Click it and Unblock the Notifications