रोजाना बढ़ रहा है 8 महीने की इस बच्ची का वजन, डॉक्टर भी हैरान

पंजाब में रहने वाले बच्ची के माता-पिता का कहना है कि वो बच्ची के खाने में रोक नहीं लगा सकते। ये भगवान का किया धरा है जो उनकी बच्ची की हालत ऐसी है।

चंडीगढ़। लगातार खाने की आदत के चलते आठ महीने की एक बच्ची की वजन चार साल के लड़के के औसतन वजन के बराबर हो गया है। चाहत कुमार नाम की इस बच्ची का वजन 17 किलो है। उसके माता-पिता इसके लिए भगवान को दोषी ठहरा रहे हैं।

रोजाना बढ़ रहा है 8 महीने की इस बच्ची का वजन, डॉक्टर भी हैरान

डॉक्टर भी नहीं जान रहे वजह
पंजाब में रहने वाले बच्ची के माता-पिता का कहना है कि वो बच्ची के खाने में रोक नहीं लगा सकते। ये भगवान का किया धरा है जो उनकी बच्ची की हालत ऐसी है। लगातार बढ़ रहे वजन से डॉक्टर भी हैरान हैं कि आखिर इसकी असल वजह क्या है।

सांस लेने में हो रही परेशानी
ज्यादा वजन होने की वजह से बच्ची को अब सोने और सांस लेने में भी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि वह 10 साल के लड़के जितना खाना खाती है। उसकी स्किन भी काफी मोटी हो रही है, जिसकी वजह से उसके ब्लड सैंपल लेने में भी मुश्किल होती है।

उसके पिता सूरज ने बताया कि जब वह पैदा हुई थी तब पूरी तरह सही थी। चार महीने की होने के बाद अचानक उसका वजन बढ़ने लगा। अब दिनों दिन उसका वजन बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+