औरंगाबाद में बोले पीएम मोदी- उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ फ्री गैस कनेक्शन का वादा आज पूरा हुआ
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मो शनिवार को महाराष्ट्र पहुंचे हुए हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन देने का जो वादा किया था। वह आज की तारीख से 7 महीने पहले पूरा हो गया। पीएम मोदी ने कहा कि औरंगाबाद स्मार्ट सिटी बनने के साथ-साथ देश की औद्योगिक गतिविधियों का भी बड़ा सेंटर बनने वाला है। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर का भी ये एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अनेक बड़ी कंपनियां यहां काम शुरु कर चुकी हैं और भविष्य में और कंपनियां भी यहां आएंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि अब एक बहुत बड़ा मिशन लेकर हम चले हैं, जिसका सीधा सरोकार भी आप सभी से है, देश की बहनों से है। आप सभी बहनों को पानी के लिए कितनी परेशानी उठानी पड़ती है, इसका मुझे ऐहसास है। देश की हर बहन को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए ही जल जीवन मिशन की शुरुआत की गई है। हमारा प्रयास ये है कि अब देश में कोई ऐसा परिवार न रहे, जिसके घर पर एलपीजी कनेक्शन न पहुंचा हो। इस योजना को और सुविधाजनक बनाने के लिए 5 किलो के सिलेंडर को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के कई शहरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचाने का काम चल रहा है।
हमारा प्रयास ये है कि अब देश में कोई ऐसा परिवार न रहे, जिसके घर पर एलपीजी कनेक्शन न पहुंचा हो। इस योजना को और सुविधाजनक बनाने के लिए 5 किलो के सिलेंडर को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश के कई शहरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचाने का काम चल रहा है। मराठवाड़ा में जो पहला वॉटर ग्रिड बनाया जा रहा है, वो प्रशंसनीय कोशिश है। ये ग्रिड जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इस क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बढ़ जाएगी। हर गांव तक पीने का पानी पहुंचाने और हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने में इससे मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें-चंद्रयान-2: नासा के वैज्ञानिक बोले, भारत का मिशन बहुत ही सफल, ऑर्बिटर से मिलेंगी अहम जानकारियां












Click it and Unblock the Notifications