अक्टूबर माह में 8 बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 5.8 फीसदी की गिरावट
नई दिल्ली। देश के आर्थिक विकास को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अहम आंकड़ा जारी किया गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़े में कहा गया है कि अक्टूबर माह में 8 बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इन 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर माह में 5.8 फीसदी रहा है। वहीं सितंबर माह की बात करें इसमे 5.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि ये सभी 8 बुनियादी सेक्टर इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में 40.27 फीसदी का योगदान करते हैं। ये 8 बुनियादी सेक्टर कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट, स्टील और बिजली हैं।













Click it and Unblock the Notifications