मुंबई में बेस्ट बस सर्विस के 8 स्टाफर की कोरोना से मौत, कर्मचारी हड़ताल पर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र का मुंबई शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कोरोना वायरस से रिकॉर्ड लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बड़ी संख्या में लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं। इस बीच मुंबई में बेस्ट बस सेवा के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। दरअसल बेस्ट के 8 कर्मचारियों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है, जिसके बाद तमाम बेस्ट कर्मचारियों ने आज हड़ताल जाने का ऐलान किया है।

बेस्ट बस के 8 कर्मचारियों की लॉकडाउन में सेवाओं का संचालन के दौरान कोरोना वायरस से मौत हो गई है। बता दें कि बेस्ट के तकरीबन 36000 कर्मचारी बसों का संचालन करते हैं ऐसे में यह बस सेवा आज बाधित रहेगी, लिहाजा इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तकरीबन 28000 कर्मचारी बेस्ट यूनियन के हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि ये सभी हड़ताल पर रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 96169 हो गए हैं, जबकि इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3029 पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण सबसे अधिक बढ़ रहा है, यहां संक्रमण के कुल मामले 33053 हो गए हैं ,जबकि पिछले 24 घंटों में 2347 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से 1198 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications