7th Pay Commission: ओडिशा के कर्मचारियों की सैलरी में होगा 23% का इजाफा, मिलेगा 20 महीने का एरियर

नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने आखिरकार 7वें वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा कर दी है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खुद ही इसकी घोषणा की है। पटनायक के इस फैसले से राज्य सरकार के 4.5 लाख से भी अधिक कर्मचारियों और करीब 3.5 लाख पेंशन धारकों को बड़ा फायदा होगा।

7th Pay Commission: ओडिशा के कर्मचारियों की सैलरी में होगा 23% का इजाफा, मिलेगा 20 महीने का एरियर

ओडिशा सरकार के इस फैसले से सरकार पर 4,500 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। सरकार ने 7वें वेतन आयोग को लागू करने का तो फैसला कर ही लिया है, लेकिन अगर राज्य सरकार की तरफ से वेतन आयोग को केन्द्र सरकार के पैटर्न के हिसाब से लागू किया गया, तो ओडिशा सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 23 फीसदी का इजाफा होगा।

सूत्रों की मानें तो ओडिशा सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशन धारकों को 20 महीने का एरियर भी देने की योजना बनाई है, जिसे पर सरकार तेजी से काम कर रही है। यह एरियर जनवरी 2016 से लेकर अगस्त 2017 तक दिया जाएगा। यह सारा एरियर कुल मिलाकर 9000 करोड़ रुपए का होगा, जो कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+