7वां वेतन आयोग: जुलाई माह की सैलरी में ही मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा!
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद कर्मचारियों को जुलाई माह में मिल सकती है बढ़ी हुई सैलरी
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है, कर्मचारियों के एचआरए और अन्य भत्तों में बढ़ोत्तरी को 28 जून की कैबिनेट बैठक में हरी झंडी दे दी गई है और अब कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन जुलाई माह की सैलरी में मिल सकता है। केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों को इस वेतन भत्ते का लाभ मिलेगा। भत्तों में बढ़ोत्तरी के लिए बनी कमेटी की सिफारिशों को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी थी।

नए वेतनमान के लागू होने के बाद कर्मचारियों को 1 जुलाई से मिलने वाली सैलरी में बढ़ा हुआ एचआरए मिल सकता है। कर्मचारियों को 106 से 157 फीसदी बढ़ा हुआ वेतन मिल सकता है। 28 जून को कैबिनेट की बैठक में सातवें वेतन आयोग की 34 सिफारिशों को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी थी, इन सिफारिशों के लागू होने के बाद केंद्र सरकार पर 30748 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा।
इसे भी पढ़ें- GST इफेक्ट : LPG सिलेंडर महंगा, इस महीने से देने होंगे 32 रुपये ज्यादा
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने बेसिक पे में 24, 16 और 8 फीसदी एचआरए देने का फैसला लिया है, इसे शहर के आधार पर तय किया जाएगा, हालांकि न्यूनतम वेतन 18000 अब तय कर दिया गया है, लिहाजा शहर में रहने वालों को कम से कम 5400, 3600, 1800 का एचआरए मिलेगा। इसका 7.5 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। हालांकि कर्मचारी 30, 24, 16 फीसदी के एचआरए की मांग की थी। जिस शहर की आबादी 50 लाख या उससे अधिक हैं वहां लोगों को 30 फीसदी एचआरए मिलता है ये लोग एक्स श्रेणी में आते हैं, जबकि वाई श्रेणी में वो लोग आते हैं जिन शहरों की आबादी 5 से लेकर 50 लाख तक होती है, यहां कर्मचारियों का एचआरए 20 फीसदी है। वहीं जेड श्रेणी में वह शहर आते हैं जहां की आबादी पांच लाख से कम हैं, इन लोगों को 10 फीसदी एचआरए मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications