खतरे का अलर्ट! 24 घंटों के भीतर मिले कोरोना के 9195 केस, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 781

कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में बीते 24 घंटों के भीतर एक बड़ा उछाल आया है।

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश में खतरे की घंटी बजा दी है और दैनिक मामलों की संख्या 9 हजार से ऊपर दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 9195 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके अलावा चिंता की एक दूसरी बड़ी बात यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा घटा है और रिकवर मरीजों की संख्या 7347 दर्ज की गई है। रिकवर मरीजों की संख्या घटने से कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी बढ़कर 77,002 तक पहुंच गए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus Omicron: 31 मार्च 2022 तक कोरोना प्रभावित राज्य घोषित हुआ Uttar Pradesh | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी देश में तेजी से बढ़ रहे हैं और फिलहाल यह संख्या 781 तक पहुंच गई है। ओमिक्रॉन के मामलों में दिल्ली पहले नंबर पर है, जहां अब तक 238 मरीज मिल चुके हैं। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र का नंबर है, जहां ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 167 रिकॉर्ड की जा चुकी है। दिल्ली में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजधानी में येलो अलर्ट लागू करते हुए कुछ नए प्रतिबंध लगा दिए। नए प्रतिबंधों में दिल्ली मेट्रो के अंदर यात्रियों की संख्या घटाकर अब 50 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

      अब तक देश के किस राज्य में ओमिक्रॉन के कितने मरीज?
      दिल्ली और महाराष्ट्र के अलावा जिन राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले मिले हैं, उनमें- गुजरात 73 केस, केरल 65 केस, तेलंगाना 62 केस, राजस्थान 46 केस, कर्नाटक 34 केस, तमिलनाडु 34 केस, हरियाणा 12 केस, पश्चिम बंगाल 11 केस, मध्य प्रदेश 9 केस, ओडिशा 8 केस, आंध्र प्रदेश 6 केस, उत्तराखंड 4 केस, चंडीगढ़ 3 केस, जम्मू कश्मीर 3 केस, उत्तर प्रदेश 2 केस और गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख व मणिपुर में 1-1 केस मिला है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+