17 साल की लड़की से 78 वर्ष में ब्याह रचा कर सुर्खियां बना बुजुर्ग दुल्हा ले रहा तलाक, जानें क्यों ?
नई दिल्ली। कुछ दिनों पूर्व 78 वर्ष में 17 साल की शादी रचाने के कारण सुर्खियों में आए बुजुर्ग ने अचानक अपनी नई नवेली बीबी से तलाक लेने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि आखिरी क्या ऐसी है जो शादी के महज 18 दिन बाद बुजुर्ग को तलाक लेने पर मजबूर किया?

शादी के 22 दिन बाद ही बुजुर्ग दुल्हें ने सुना दिया ये फैसला
इंडोनेशिया के 78 वर्षीय Abah Sarna ने अक्टूबर महीने में महज 17 साल की Noni Navita से ब्याह रचाया था। शादी के 22 दिन बाद ही बुजुर्ग दुल्हें ने अपनी खूबसूरत पत्नी से अलग होने का फैसला सुना दिया। बुजुर्ग दुल्हे ने कोर्ट में तलाक का दरवाजा खटखटाया है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले इस जोंड़े ने जब अलग होने का निर्णय सुनाया तो लड़की के परिवार वाले अचंभित हो गए, उन्हें ऐसी कोई भी समस्या नहीं नजर आ रही कि दोनों तलाक लेकर अलग हो।

बहन ने बताई ये बात
दुल्हन की बहन इयान ने बताया कि जब कोर्ट से तलाक का नोटिस आया तो हम सब हैरान हो गए, क्योंकि शादी के बाद से उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। उसने बताया कि हमारे परिवार से दुल्हे को लेकर कोई शिकायत नहीं थी जबकि दुल्हे अबाह के परिवार की ओर से इस शादी को लेकर कुछ समस्या थी।

बुजुर्ग दूल्हें ने बताया वो क्यों ले रहा तलाक
कोर्ट द्वारा भेजी गई नोटिस में बुजुर्ग दुल्हे ने अपनी नई नवेली पत्नी पर आरोप लगाया कि शादी से पहले से वो गर्भवती थी जिस कारण से उसने उससे अलग होने का निर्णय लिया है। जबकि नोनी के परिवार ने दुल्हे के इन आरोपों को गलत बताया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दुल्हे को शादी के समय 50 हजार रुपये और दो पहिया गाड़ी और घर के सामान भेजे गए थे और दहेज की मोटी रकम दी गई थी। माना जा रहा है ये दहेज का मामला भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications