जयललिता के निधन की खबर सुनकर सदमे से अबतक 77 लोगों की मौत

एआईएडीएमके की तरफ से कहा गया कि जयललिता के निधन की खबर सुनने के बाद अबतक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी मौत निधन की खबर सुनने के बाद सदमे के कारण हुई।

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्‍कार भी कर दिया गया है। लेकिन जयलिलता के निधन को लेकर पूरे तमिलनाडु में अभी भी शोक का माहौल है। बुधवार को एआईएडीएमके की तरफ से कहा गया कि जयललिता के निधन की खबर सुनने के बाद अबतक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी मौत निधन की खबर सुनने के बाद सदमे के कारण हुई।

77 people died for ‘Jayalalithaa', claims AIADMK

एआईएडीएमके ने मृतकों के परिवारों के लिए 3 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। आपको बता दें कि इसके पहले जब जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने पर जेल जाना पड़ा था, तब भी कथित तौर पर दुखी हो कर उनके कई समर्थकों ने अपनी जान दे दी थी।

AIADMK ने दुख और सदमे से मरने वालों का आंकड़ा तो जारी किया है, पर यह नहीं बताया है कि इनमें पुरुषों और महिलाओं की संख्या कितनी है और ये लोग प्रदेश में कहां के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि जयललिता पिछले 77 दिनों से अस्‍पताल में भर्ती थीं। बीते रविवार की शाम को उन्‍हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ। उसके बाद सोमवार रात 11.30 बजे उनका निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+