74th Independence Day: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा
नई दिल्ली। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराया। कोरोना के कारण इस बार लाल किले पर होने वाले पूरे कार्यक्रम को अलग रूप दिया गया है। इस बार सीमित मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वाजारोहण से पहले पीएम मोदी राजघाट गए। वहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि दी। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
Recommended Video

पीएम मोदी जैसे ही लाल किला पहुंचे उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं इस बार के कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। कोरोना को देखते हुए समारोह में इस बार बच्चे शामिल नहीं हुए। समारोह में इस बार सेना के बैंड नहीं हुए। सिर्फ 100-200 अतिथि ही शामिल हुए। मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप ज़रूरी किया गया था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था देखी गई। 1500 कोरोना योद्धा समारोह में शामिल हुए। पुलिस के जवान PPE किट में मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications