तमिलनाडु: जल्लीकट्टू के दौरान 74 लोग हुए घायल, 23 अस्पताल में भर्ती

घायलों में एक 70 साल के बुजुर्ग भी हैं, जो जल्लीकट्टू खेल देखने पहुंचे थे। फिलहाल उनकी हालत काफी अधिक गंभीर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अलांगनल्लूर। तमिलनाडु के अलांगनल्लूर में हो रहा जल्लीकट्टू खेल समाप्त हो चुका है। इस इवेंट में हुए जल्लीकट्टू खेल के दौरन कुल 74 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 23 गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी 23 लोगों को अस्पताप में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में एक 70 साल के बुजुर्ग भी हैं, जो जल्लीकट्टू खेल देखने पहुंचे थे। फिलहाल उनकी हालत काफी अधिक गंभीर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु: जल्लीकट्टू के दौरान 74 लोग हुए घायल, 23 अस्पताल में भर्ती
ये भी पढ़ें- झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से एक करोड़ की शराब जब्त, दो गिरफ्तार

इससे पहले तमिलनाडु स्थित मदुरई के पालामेडू में सांड़ों को काबू करने वाले खेल जल्लीकट्टू के दौरान 49 लोग घायल हुए थे। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद केंद्र सरकार के अध्यादेश लाए जाने और फिर तमिलनाडु विधानसभा में जल्लीकट्टू से रोक हटाने को लेकर बिल पास होने के बाद राज्य में जल्लीकट्टू के आयोजन की अनुमति मिली है। हालांकि, इसके आयोजन के दौरान लगातार लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। इससे पहले रविवार को मदुरई के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू खेल के दौरान कम से कम 37 लोग घायल हुए थे। ये भी पढ़ें- सेना की जासूसी करने वाले 5 संदिग्‍धों को 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड

आपको बता दें कि 23 जनवरी को तमिलनाडु विधानसभा ने जल्लीकट्टू पर लगे बैन पर रोक लगाने वाला एक बिल जारी किया था। तमिलनाडु के गवर्नर सी विद्यासागर राव ने सरकार की ओर से जारी किए गए इस अध्यादेश को 21 जनवरी को अपनी मंजूरी दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट में भी जलीकट्टू पर बैन लगाने को लकर याचिका दायर की गई है। हालांकि, कोर्ट ने जलीकट्टू पर बैन से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि जलीकट्टू से बैन हटाने की मांग को लेकर पिछले महीने चेन्नई के मरीना बीच और सूबे के दूसरे हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग सड़को पर उतर आए थे। इसके बाद पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़पें भी हुई थीं। इस दौरान पुलिस ने लाठिया भांजी थी तो प्रदर्शनकारियों ने भी पत्थर चलाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+