इन्फैन्ट्री डे: 1947 में पाक को धूल चटाने वालों को पीएम मोदी ने दी बधाई
27 अक्टूबर 2017 को भारत अपना 71वां इन्फैन्ट्री डे मना रहा है। साल 1947 में यही वह महत्वपूर्ण दिन था जब जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना और कबाइलियों ने हमला बोल दिया था
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70वें इन्फैन्ट्री डे के मौके पर देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर चुके शहीदों को याद किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन्फैन्ट्री डे के मौके पर ट्वीट कर देश के शहीदों को नमन किया है। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा 'इन्फैन्ट्री डे के मौके पर सभी जवानों को बधाई। देश के लिए असाधारण साहस और समर्पित सेवा के लिए हमें आप पर गर्व है। वहीं पीएम ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर चुके शहीदों को मेरा नमन, देश के शहीदों की वीरता को आने वाली पीढ़ी भी याद रखेंगी।'

इन्फैन्ट्री दिवस सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन के साहसिक बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। साल 1947 में यही वह महत्वपूर्ण दिन था जब जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी सेना और कबाइलियों ने हमला बोल दिया था। तब भारतीय सेना की पहली इन्फेंट्री रेजिमेंट,1 सिख इन्फैन्ट्री बटालियन, श्रीनगर फील्ड में उतरी और दुश्मन से कश्मीर घाटी को आजाद कराने के लिए एक साहसिक युद्ध लड़ा। इन्फैन्ट्री द्वारा इस वीरता के जश्न को मनाने के लिए, 27 अक्टूबर को 'इन्फैन्ट्री डे' के रूप में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications