सर्वे रिपोर्ट में खुलासा: अपेक्षा से कम काम करने वाले हैं AAP के 70 फीसदी विधायक

नई दिल्‍ली। विकास और इमानदारी का डंका पीटने वाली आम आदमी पार्टी का रिपोर्ट कोर्ड आया है। इस रिपोर्ट कार्ड में साफ हो गया है कि 'आप' भी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से अलग नहीं है दिल्ली में इसके 70 फीसदी विधायक फिसड्डी पाए गए हैं। फिसड्डी का मतलब 'अपेक्षा से कम' प्रदर्शन करने से है। इस बात का खुलासा प्रजा फाउंडेशन नाम की एक NGO ने अपने सर्वे में किया है।

70 Percent of Delhi MLAs, Mostly AAP Members, ‘Underperforming’

सर्वे रिपोर्ट में प्रजा फाउंडेशन ने दावा किया है कि दिल्‍ली सरकार और नगर निगमों को मच्छरों से होने वाली परेशानी और फॉगिंग नहीं किए जाने की 10,102 शिकायतें पिछले साल आईं, लेकिन किसी विधायक ने इस मुद्दे को सदन में नहीं उठाया।

प्रजा फाउंडेशन ने दिल्ली के कुल 70 विधायकों में से 58 विधायकों के कामकाज का अलग-अलग पैमानों पर मूल्यांकन किया है। सदन में दिल्ली से जुड़े मुद्दों को उठाने के मामले में तो 72% विधायकों का परफॉर्मेंस औसत से नीचे पाया गया।

3 विधायक तो ऐसे हैं जिन्होंने विधानसभा में एक भी मुद्दा नहीं उठाया। 16 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने एक से पांच मुद्दों को सदन में उठाया। 31 दिसंबर 2015 तक 20 विधायकों का आपराधिक रेकॉर्ड था। इनमें से 10 के खिलाफ 2015 विधानसभा चुनाव से पहले से केस दर्ज था जबकि 10 के खिलाफ चुनाव के बाद केस दर्ज हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+