तमिलनाडू में दुष्कर्म की घटना छुपाने के लिए 7 लोग गिरफ्तार, 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुई घटना
बरगुर में एक निजी स्कूल के संवाददाता, प्रिंसिपल और पांच अन्य को एनसीसी अधिकारी द्वारा 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार की घटना को छिपाने के प्रयास के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारी संदिग्ध शिवरामन और एक अन्य एनसीसी अधिकारी की तलाश की जा रही है।
कृष्णागिरी के पुलिस अधीक्षक पी थंगादुरई ने बताया कि यह घटना हाल ही में एक सप्ताह तक चले एनसीसी कैंप के दौरान हुई। यहां 17 लड़कियां स्कूल के ऑडिटोरियम में रात भर रुकी थी। एसपी ने कहा कि शिवरामन ने लड़की को बहला-फुसलाकर बाहर बुलाया और 8 अगस्त की रात उसका यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया कि जब लड़की ने प्रिंसिपल को इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने उसे चुप रहने को कहा। कैंप से घर लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। 16 अगस्त को अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया।
माता-पिता ने तुरंत उसी रात बरगुर पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच में पता चला कि शिवरमन ने शिविर में और भी लड़कियों को परेशान किया था। एसपी थंगादुरई के अनुसार शिवरामन और सुधाकर नामक एक अन्य एनसीसी अधिकारी गिरफ्तारी से बचते रहे।
इस मामले में स्कूल संवाददाता, प्रिंसिपल, एक सामाजिक विज्ञान शिक्षक और चार अन्य एनसीसी अधिकारियों को अपराध को छुपाने में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया। शिवरामन की पहचान नाम तमिलर काची युवा विंग के कृष्णगिरी ईस्ट जिला सचिव के रूप में भी की गई।
शिवरामन के अपराध के खुलासे के बाद एनटीके नेता सीमन ने शनिवार शाम को शिवरामन को पार्टी से निकाल दिया। पुलिस शिवरामन और सुधाकर की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications