सस्ता होगा रेलवे टिकट, टिकट बुकिंग में हुए कई बदलाव, जानें क्या है नया?
नयी दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों के सफर को आसान और सविधाजनक बनाने के लिए बदलाव किए हैं। रेलवे के इस बदलावों से न केवल आपका सफर आसान होगा, बल्कि आप को कम ट्रेन किराया भी चुकाना होगा।
रेलवे 1 जून से यात्रियों के लिए कई सुविधाएं शुरू करने जा रहा है। इन सुविधाओं के चलते यात्रियों को महंगाई से राहत मिलेगी। इस सुविधा के तहत यात्रियों को रिजर्वेशन कराने के लिए 30 से 300 रुपये तक का फायदा होगा। आइए नजर डालते हैं रेलवे की ऐसी ही सुविधाओं पर...

काउंटर टिकट पर होगा फायदा
1 जून से टिकट काउंटर पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से रेलवे ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं लेगा। जिसकी मदद से आपके किराए में 30 रूपए तक की बचत होगी।

1 जून से मिलेगी सुविधा
राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों का टिकट कन्फर्म नहीं होने पर उन्हें एयर इंडिया एयरलाइंस की टिकट दी जाएगी। यह स्कीम 1 जून से लागू होगी।

राजधानी-शताब्दी में खाना वैकल्पिक
राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में रेलवे 15 जून से खाने को वैकल्पिक बनाने का ट्रायल शुरू करने जा रहा है। इसके बाद आप चाहें तो खाने के लिए मना कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने होंगे। जिसकी मदद से आप इन ट्रेनों के किराए में 300 रुपये कम कर सकते हैं।

फोन से कैंसिल होगा टिकट
रेलवे ने अपने यात्रियों को एक और नई सुविधा दी है। जिसकी मदद से अब आप अपनी वेटिंग और आरएसी टिकटें भी केवल एक फोन से कैंसिल करा सकते हैं।

विकल्प ट्रेनों से मिलेगी कंफर्म सीट
रिजर्वेशन के दौरान कंफर्म सीट देने के लिए रेलवे ने विकल्प ट्रेन की सुविधा होगी। जिसकी मदद से कंफर्म टिकट को बढ़ावा मिलेगा।

टेल्गो ट्रेन की शुरूआत
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे ने टेल्गो ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसके तहत वर्तमान में बरेली-मुरादाबाद के बीच ट्रा्यल हुआ।

वाई-फाई की सुविधा
रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाईफाई मिलने की सुविधा भी शुरू हो गई है। इसके तहत गूगल ने देश के पांच रेलवे स्टेशनों पर अपनी नि:शुल्क हाईस्पीड वाई-फाई सेवा शुरू कर दी है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications