आंध्र प्रदेश: मॉल की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत
नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर बीती रात दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरने से हुआ, जिसकी वजह से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया, हलांकि वो अब खतरे से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक गुंटूर के लक्ष्मीपुरम में एक बहुमंजिला मॉल बन रही है। जिसके लिए 30 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त वहां 8 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक से मॉल की दीवार गिर गई और दीवार में दबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव काम तेजी से शुरु कर दिया गया है।
हादसे के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने मॉतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उप मुख्यमंत्री ए चिना राजप्ना को गुंटूर पहुंचकर हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications