अनोखी शादी: 67 साल का दूल्हा, 65 की दुल्हन, ओल्ड एज होम में एक-दूसरे से हुआ प्यार, अब लिए सात फेरें
अनोखी शादी: 67 साल का दूल्हा, 65 की दुलहन, ओल्ड एज होम में एक-दूसरे से हुआ प्यार, अब लिए सात फेरें
नई दिल्ली। केरल के त्रिसूर में अनोखी शादी हुई । 67 साल के कोचनियान मेनन ने 65 साल की लक्ष्मी अम्मल के साथ सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। त्रिसूर जिले के रामवरमपुरम में स्थित सरकारी ओल्ड एज होम में रहने वाले दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली।

लक्ष्मी ने बताया कि वो एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। मेनन उनके पति के सहायक हुआ करते थे। तभी से लक्ष्मी और मेनन एक दूसरे को जानते थे, लेकिन 21 साल पहले जब लक्ष्मी के पति की मौत हो गई, जिसके बाद दोनों का संपर्क टूट गया। दो साल पहले लक्ष्मी सरकारी ओ ल्ड एज होम में रहने आई थी। वहीं तीन-चार महीने पहले मेनन भी उसी ओल्ड एज होम में रहने आए। दोनों की फिर से मुलाकात हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गया। दोनों ने शादी का फैसला किया। पहले दोनों की शादी 30 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन लक्ष्मी ने पहले शादी करने की जिद की, जिसके बाद शनिवार को दोनों ने शादी कर ली।
इस अनोखी शादी में केरल सरकार में राज्य मंत्री वीएस सुनील कुमार ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है। यह शादी मेरे लिए यादगार रहेगी। मंत्री कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ओल्ड एज होम में यह अपने तरह की पहली शादी है।












Click it and Unblock the Notifications