65वें गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री, पद्म विभूषण, पद्म भूषण पुरस्कारों की सूची

नई दिल्ली। 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल महाराष्ट्र के डॉ रघुनाथ ए. माशेलकर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में और बी. के. एस. अयंगर को अन्य की श्रेणी में योग विद्या के लिये पद्म विभूषण के सम्मान देने की घोषणा की। इसके अलावा 24 पदम भूषण और 101 पदम श्री पुरस्कार घोषित किये गये।

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, अर्थात पदम विभूषण, पदम भूषण और पदम श्री के रूप में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। "पदम विभूषण" असाधारण और विशिष्ट सेवा; "पदम भूषण" उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और "पदम श्री" किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं।

ये पुरस्कार मार्च-अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाएंगे। इस वर्ष राष्ट्रपति ने निम्नानुसार 127 पुरस्कार अनुमोदित किये हैं, जिसमें एक संयुक्त पुरस्कार भी सम्मिलित है। इनमें 2 पदम विभूषण, 24 पदम भूषण और 101 पदम श्री पुरस्कार हैं। इन पुरस्कारों के विजेताओं में 27 महिलाएं हैं एवं 10 व्यक्ति विदेशी/अप्रवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति/मरणोपरान्त की श्रेणी में शामिल हैं।

पद्म सम्मान की सूची स्लाइडर में देख सकते हैं।

65वें गणतंत्र दिवस पर पद्म सम्मान

65वें गणतंत्र दिवस पर पद्म सम्मान

इस स्लाइडर में आप तस्वीरों में उन लोगों के नाम देख सकते हैं, जिन्हें पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा।

पद्म विभूषण

पद्म विभूषण

महाराष्ट्र के डॉ रघुनाथ ए. माशेलकर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में और बी. के. एस. अयंगर को अन्य की श्रेणी में योग विद्या के लिये पद्म विभूषण के सम्मान देने की घोषणा की गई।

पद्म भूषण सम्मान

पद्म भूषण सम्मान

इस साल 24 लोगों को पद्म भूषण से नवाजा गया। जिनमें 2 लोग कला के क्षेत्र से, 2 लोक कार्य, 7 विज्ञान एवं तकनीक से, 8 साहित्य एवं श‍िक्षा से, दो खेल से, एक चिकत्सा क्षेत्र से हैं।

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री सम्मान

इस साल 101 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। इन पुरस्कारों मे 23 लोग कला के क्षेत्र से हैं।

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री सम्मान

देश में कला के क्षेत्र में 23 पद्म सम्मान से पता चलता है कि देश में सांस्कृतिक धरोहरों को संभाल कर रखने वाले देश के लिये नई मिसालें कायम कर रहे हैं।

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री सम्मान

देश के कई राज्यों से समाज सेवा में पद्म श्री के सम्मान दिये गये हैं। मुख्य राज्य हैं- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुतरात, असम और दिल्ली।

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री सम्मान

वि‍ज्ञान एवं इंजीनि‍यरी में पद्म सम्मान साफ दर्शा रहा है कि देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है।

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री सम्मान

देश में व्‍यापार एवं उद्योग में पद्म सम्मान साफ दर्शा रहा है कि उद्यमियों के लिये देश में बड़े अवसर हैं और ये वो लोग हैं जो आम जनता को रोजगार मुहैया कराते हैं।

चि‍कि‍त्‍सा

चि‍कि‍त्‍सा

चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री देश के लिये एक बड़ा सौभाग्य है।

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री सम्मान

साहि‍त्‍य एवं शि‍क्षा देश का एक अभ‍िन्न अंग है, क्योंकि बुद्धिजीवियों की नींव यहीं से पड़ती है।

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री सम्मान

खेल के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान देश के अंदर टीम स्प‍िर‍िट को बढ़ावा देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+