मुरथल के फेमस सुखदेव ढाबे पर फूटा कोरोना बम, 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे सोनीपत में मुरथल के दो मशहूर ढाबे में कोरोना विस्फोट हुआ है। लजीज पराठों और खाने के लिए प्रसिद्ध मुरथल के सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटव मिले हैं। वहीं गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था।

65 staffers of famous Sukhdev Dhaba in Haryanas Murthal tested positive for coronavirus

मुरथल में अमरीक सुखदेव ढाबा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली को जोड़ने वाले राजमार्ग के साथ स्थित है। इस रूट के यात्रियों के लिए यह एक पसंदीदा खाने की जगह। दिल्ली और आसपास से लोग स्पेशल पराठे खाने के लिए आते हैं। ढाबे पर सैनिटाइजर, मास्क व ढाबे को समय-समय पर सैनिटाइज करने के सभी मापदंड बरते जा रहे थे लेकिन इसके बाद भी इतने कर्मचारी संक्रमित हो गए।

होटल संचालक ने बताया कि, जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें किसी को भी कोई लक्षण नहीं है। कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। ढाबे के संचालक ने बताया कि एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। अब ढाबे पर खाना खाकर गए लोग भी टेंशन में आ गए हैं। सुखदेव ढाबे पर इतने कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद दूसरे ढाबा संचालक भी टेस्ट करवाने के लिए आगे आ रहे हैं।

खदेव ढाबा के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से भी कुछ कामगार बुलाए हैं। उन्होंने उनके भी सैंपल लेने का अनुरोध किया था। इस तरह ढाबे पर करीब 319 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस के द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+