दिल्ली: देरी से चल रही हैं 64 ट्रेनें, 24 के समय में बदलाव और 21 ट्रेनें रद्द्
Recommended Video

नई दिल्लीः दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में कोहरे की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से जहां ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है वहीं हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। सोमवार को विजिबिलिटी 50 मीटर से भी मापी गई है। 21 ट्रेनें रद्द हुई तो वहीं 64 ट्रेनों का समय बदला गया है। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई, जिसके कारण आम लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगर दिल्ली की बात की जाए तो कोहरे की वजह से करीब 300 उड़ानें रद्द हो गई हैं। देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिनमें पटना राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
कोहरे की वजह से कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा, रेलवे के एक आंकड़े के अनुसार 31 दिसंबर की आधी रात की स्थिति के अनुसार 400 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कोहरे की वजह से धीमे चलने के कारण बहुत देरी से दिल्ली पहुंचीं। वहीं अगले दिन सोमवार की सुबह 6:30 बजे की स्थिति के अनुसार 56 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, 20 का समय बदल दिया गया और 15 को रद्द कर दिया गया।
इसके अलावा देश के ऊपरी हिस्सों जैसे श्रीनगर में भी पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल के भी कई हिस्सों में पारा 10 से भी कम दर्ज किया गया। शिमला में शीतलहर चल रही है, जिसके कारण कई स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कीलोंग में पारा गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
यह भी पढ़ें- इस राज्य में किसानों को मिलेगी 24 घंटे मुफ्त मिलेगी बिजली












Click it and Unblock the Notifications