61वें ग्रैमी अवार्ड समारोह: लेडी गागा समेत इन कलाकारों को मिला पुरस्कार

मुंबई। बीते 10 फरवरी को दुनिया के 61वें ग्रैमी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। यहां संगीत की दुनिया से जुड़े कई कलाकारों ने परफार्म किया। इस कार्यक्रम में कैमिलो कैबिलो, माइली साइरस, केटी पेरी, पोस्ट मलॉन, शॉन मेंडेस जैसे बड़े कलाकारों ने परफार्मेंस दी। ये कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। इस दौरान लेडी गागा, चाइल्डिश गैम्बिनो, केसी मस्ग्रेव्स और बैंडी कारलाइल जैसे सिलेब्रिटीज को अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान कई कलाकारों का ग्रैमी जातने का सपना पूरा हुआ। कार्यक्रम में कई शानदार पर्फामेंस भी देखने को मिले।

दिवंगत अमेरिकी म्यूजीशियन को मिला अवॉर्ड

दिवंगत अमेरिकी म्यूजीशियन को मिला अवॉर्ड

इस कार्यक्रम में दिवंगत अमेरिकन म्यूजिशन और सिंगर क्रिस कॉर्नेल को उनके म्यूज़िक 'When Bad Does Good' के लिए बेस्ट रॉक परर्फामेंस का अवॉर्ड दिया गया। ये अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर उनके बच्चे टोनी और क्रिस्टोफर पहुंचे थे। साथ ही अमेरिकी सिंगर ऐरीना ग्रांडे को उनके एल्बम स्वीटनप के लिए बेस्ट वोकल एलबम का अवार्ड दिया गया।

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस के लिए लेडी गागा को पुरस्कार

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस के लिए लेडी गागा को पुरस्कार

इस कार्यक्रम में लेडी गागा को बेस्ट पॉप सोलो परफार्मेंस जोन (व्हेन डू यू थिंक यू आर गोइन?) के लिए पुरस्कार मिला। सांग: यह अमेरिका है के लिए चाइल्डिश गैम्बिनो, बेस्ट कंट्री एल्बम: गोल्डन आवर के लिए केसी मुस्ग्रेव्स, बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम: माय वे के लिए विली नेल्सन, बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: स्वीटनर के लिए एरियाना ग्रांडे को पुरस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप एल्बम के लिए क्लाउडिया ब्रैंट को पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप एल्बम के लिए क्लाउडिया ब्रैंट को पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप एल्बम: सिनकेरा के लिए क्लाउडिया ब्रैंट को पुरस्कार मिला। इसके अलावा बेस्ट जैज़ वोकल एल्बम: द विंडो के लिए सेसिल मैकलोरिन साल्वेंट , बेस्ट जैज़ इंस्ट्रुमेंटल एल्बम: इमान के लिए द वेन शॉर्टर चौकड़ी, सर्वश्रेष्ठ समकालीन ईसाई संगीत प्रदर्शन / गीत: आप कहते हैं के लिए लॉरेन डेगल; लॉरेन डेगल, जेसन इंग्राम और पॉल मबरी को पुरस्कार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+