दिल्ली: जिम में दो गुटों के बीच चली गोली, बालकनी से खड़े 6 साल के मासूम की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी में बदमाशों ने एक जिम पर पथराव कर दिया और गोलीबारी की, जिससे अफरातफरी मच गई। एक बच्चा जो दूसरी मंजिल से अपने घर की खिड़की से नीचे झांक रहा था गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र 6 साल बताई जा रही है और उसका नाम प्रिंस है। बदमाशों ने जिम ट्रेनर को भी 5 गोलियां मारी। जिम ट्रेनर घायल है। फिलहाल बदमाश फरार हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार रात सूचना मिली कि इंद्रपुरी इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया और इलाके में गोली चलने की भी आवाजें आईं हैं।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि सी ब्लॉक स्थित एक जिम के बाहर और अंदर दो गुटों में जबरदस्त झगड़ा हो गया था और इस दौरान फायरिंग भी हुई। घटना के दौरान जिम के सेकेण्ड फ्लोर पर स्थित मकान की बालकनी से झांक रहे 6 साल के बच्चे को गोली लगी थी। इसके अलावा जिम मालिक के भाई को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है। झगड़े के दौरान आगजनी और पत्थरबाजी की भी कोशिश की गई थी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चार लोगों को बीच झगड़ा हुआ। सभी इंद्रपुरी इलाके की जेजे कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। झगड़ा क्यों हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। वहीं सरेआम हुई फायरिंग की इस घटना ने दिल्ली के कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications