तेलंगाना में कोरोना संक्रमित 6 लोगों की मौत, निज़ामुद्दीन की जमात में हुए थे शामिल

हैदराबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से कई लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार शाम तक 200 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया जा चुका है। अब बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली के निज़ामुद्दीन में 13-15 मार्च तक आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 6 लोगों की मौत हो गई है। तेलंगाना सरकार ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ऐसे सभी लोगों की तुरंत जानकारी मांगी है।

Recommended Video

    Coronavirus : Telangana में 6 लोगों की मौत, Nizamuddin की जमात में हुए थे शामिल | वनइंडिया हिंदी
    6 people who attended Nizamuddin congregation in Delhi die of covid 19 in Telangana

    तेलंगाना सीएम कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में 13-15 मार्च के बीच धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इनमें से 2 लोगों की मौत गांधी अस्पताल में हुई जबकि अपोलो अस्पताल, ग्लोबल अस्पताल, निजामाबाद और गडवाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य सरकार ने कहा है कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग चाहता है कि इस धार्मिक प्रार्थना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति खुद ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दे।

    निजामुद्दीन में बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना से संदिग्ध मिलने को बाद सोमवार दोपहर से ही राजधानी दिल्ली सहित देश भर में हड़कंप मचा हुआ है। निजामुद्दीन इलाके में करीब 200 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं। इन लोगों की जांच की जा रही है और करीब 2000 लोगों को क्वांरटाइन किया गया है। तेलंगाना सरकार ने अब संबंधित जिलों के कलेक्टरों के नेतृत्व में विशेष टीमों ने ऐसे संदिग्धों की पहचान करने के आदेश दिए हैं।

    जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना है और उन्हें अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। साथ ही अस्पतालों में उनका टेस्ट भी किया जा रहा है। निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में दस से अधिक देशों के नागरिकों समेत 2000 लोगों को यहां के अलग अलग अस्पतालों में जांच के लिए ले जाया गया था। जिन लोगों को जांच के लिए ले जाया गया है, उनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मलेशिया, सऊदी अरब, इंग्लैंड और चीन के करीब 100 विदेशी नागरिक शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+